मेयर बिधान उपाध्याय ने विभिन्न पंप हाउसों का किया मुआयना:
1 min read
आसनसोल गर्मी का मौसम आते ही आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पानी की समस्या देखी जाती है आसनसोल का मेयर बनने के बाद विधान उपाध्याय ने इस समस्या को दूर करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही थी उन्होंने कहा था कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को पानी से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा इसके लिए नगर निगम की तरफ से हर संभव कोशिश की जाएगी इसके लिए उन्होंने नगर निगम के जल विभाग को विशेष हिदायत दी थी। पानी की समस्या की जमीनी हकीकत को देखने के लिए शुक्रवार को मेयर ने अपनी पूरी टीम के साथ नगरनिगम के विभिन्न पंप हाउसों और स्टोर का मुआयना किया। मेयर ने अपने इस दौरे के दौरान बर्नपुर में दामोदर नदी पर बने नगरनिगम के सभी पंप हाउस का जायज़ा लिया। यहां से वह आसनसोल में बागबंदी सेंट्रल स्टोर तथा उषाग्राम स्टोर पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ वसीम उल हक, कार्यपालक अभियंता आरके श्रीवास्तव, सहायक अभियंता शुभाशीष चटर्जी समेत अन्य मौजूद थे।












