आसनसोल बाजार में भी दिख रही है महंगाई की मार:
1 min read

आसनसोल दिन ब दिन बढ़ती महंगाई का असर आसनसोल बाजार पर भी दिख रहा है आसनसोल बाजार में आलु सहित विभिन्न सब्जियों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं जिससे विक्रेताओं और ग्राहकों दोनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । जब हमने बाजार का मुआयना किया और विक्रेताओं से बात की तो उन्होंने कहा कि डीजल की कीमतों में भारी उछाल के कारण सब्जियों के साथ-साथ मीट मछली की कीमतों में भी भारी इजाफा आया है वही बाजार में सब्जी खरीदने आए ग्राहकों का भी यही हाल है उनका कहना है कि जिस तरह से कीमतें बढ़ रही हैं आने वाले समय में दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी उनके लिए भारी पड़ेगा।












