shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सही कमेटी के चुनाव के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्य आगे आएं -फिरोज खान एफके:

1 min read

आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स लाइफ मेंबर और एफके ग्रुप के प्रबंध निदेशक फिरोज खान एफके ने जानकारी दी है कि आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है और चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवार अपनी तैयारी में लग गए हैं‌।‌ जिस में एक ग्रुप की घोषणा हो गयी है और दसरे ग्रुप भी अपनी तैयारी में लगे हुए हैं।
.फिरोज खान एफके ने आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों से अपील की है कि सभी लोग इस चुनाव में रुचि लें और यहां आएं और बिना किसी राजनीति, स्वार्थ, व्यक्तिगत जुड़ाव और चैंबर ऑफ कॉमर्स की खातिर अपना वोट डालें जिससे चेंबर के जरिए आसनसोल का विकास और उन्नति हो सके। ‌ उन्होंने सभी सदस्यों से एक अच्छे कमेटी का गठन करने की अपील की जिससे आने वाले समय में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स इस क्षेत्र में उद्योगों के विकास को और गति प्रदान कर सके साथ ही चेंबर के सभी सदस्यों के हित में काम करते हुए आसनसोल के व्यवसाय और व्यवसायियों के बारे में सोचें। उन्होंने कहा कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स बेहद पुरानी संस्था है जिससे आसनसोल वासियों को काफी उम्मीदें रहती हैं यही वजह है कि फिरोज खान एफके ने एक ऐसी कमेटी के गठन का अनुरोध किया जिससे आसनसोल का विकास होने के साथ-साथ इस संस्था की गरीमा भी बरकरार रहे ।‌ फिरोज खान एफके ने बताया आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एक व्यवसायिक संस्था है इसलिए इसको किसी भी प्रकार की राजनीति से दूर रहकर सिर्फ और सिर्फ व्यवसायियों और व्यवसाय के विकास के बारे में सोचना चाहिए और उस दिशा में काम करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page