shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

विवेकानंद स्कूल को गिराने को लेकर स्कूल के प्रतिनिधिमंडल ने की डीआरएम से मुलाकात:

1 min read

आसनसोल गुरुवार को आसनसोल के डूरंड कालोनी में स्थित विवेकानंद स्कूल के संस्थापक और प्रिंसिपल राम सिंहासन पासवान हसन जावेद और स्कूल कमेटी के असिस्टेंट सेक्रेटरी मौजी लाल डीआरएम से मिले। आपको बता दें कि हाल ही में इस स्कूल को रेलवे द्वारा रात के अंधेरे में ढाह दिया गया था। गुरूवार की बैठक में स्कूल के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम से इसे लेकर बात की । मुलाकात के बाद हसन जावेद ने कहा कि डीआरएम ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की जिम्मेदारी उनकी नहीं है और स्कूल से जो भी सामान 5 मई को जप्त किया गया था वह सब रेलवे की संपत्ति है । डीआरएम ने कहा कि विवेकानंद स्कूल को गिराने में जो खर्चा आया है उस खर्चे को वह इस जप्त किए हुए सामान की नीलामी करके पूरा किया जाएगा। हसन जावेद ने कहा कि डीआरएम ने स्कूल कमेटी के लोगों पर सड़क पर तमाशा करने का आरोप लगाया हसन जावेद ने बताया कि इसके पहले जो डीआरएम थे उस समय भी अतिक्रमण हटाया गया था लेकिन मानवता के खातिर स्कूल को हाथ नहीं लगाया गया था । यह सुनकर डीआरएम ने कहा कि उनसे पहले के डीआरएम ने क्या किया इसको लेकर वह कुछ नहीं कह सकते लेकिन जो कि स्कूल अनऑथराइज्ड है इसलिए वहां पर स्कूल को चलने नहीं दिया जाएगा। हसन जावेद ने कहा कि डीआरएम उनकी किसी भी बात को सुनने को राजी नहीं थे । हसन जावेद ने कहा के डीआरएम से बात करके ऐसा लगा कि वह रेलवे की जमीनों को जल्द से जल्द बिल्डरों के हाथ मेंं सौंपना चाहते है इनमें उनका क्या

स्वार्थ है यह उनको नहींंं पता लेकिन जब स्कूल के प्रतिनिधि मंडल ने स्कूल के बगल में ही चल रहे एक निजी योगा सेंटर पर पर सवाल उठाया डीआरएम ने कहा कि उस योगा सेंटर में रेलवे के अधिकारी भी योग सीखने जातेे हैंं अतः उसे जारीी रखना रेलवे के फायदे में है । वहीं रेलवे द्वारा चलाए जा रहे एक चिल्ड्रंस पार्क को लेकर भी स्कूल के प्रतिनििधि मंडल ने सवाल उठाया । लेकिन इस पर भी डीआरएम ने उनकी बातों कोो सुनने से साफ इनकार कर दिया और कहां की रेलवे की जो जमीनें बिल्डरों को दी जा रही हैं उसके एवज में मोटी रकम लिया जा रहा है। इस पर स्कूल के प्रतिनििधि मंडल ने कहा कि वह भी पैसेे देकर जमीन लेने को तैयार है‌ मगर इसकी प्रक्रिया तो उनको बताई जाए पिछले 40 सालों से वह जमीन‌ को लीज पर लेने की कोशिश कर रहे हैं । स्कूल के प्रतिनिधिमंडल में शामिल हसन जावेद ने कहा डीआरएम से मुलाकात के बाद उनको लगा कि वह मासूम बच्चों के स्वार्थथ से ज्यादा बिल्डरों का स्वार्थ देख रहेेहैं। स्कूल के प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन डीआरएम दफ्तर को सौंपा ।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page