shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

निष्ठा और लगन ही व्यवसाय में सफलता की कुंजी- सचिन राय:

1 min read

कहते हैं कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती और जिसके मन में जज्बा है और आंखों में कुछ बड़ा करने का सपना वह जिंदगी में एक बड़ा मकाम हासिल जरूर करता है आसनसोल के प्रख्यात व्यवसायी सचिन राय इसकी जीती जागती मिसाल है सचिन राय ने 1981 में बोतल वाले दूध से अपना कारोबार आरंभ किया । इसके उपरांत उन्होंने सिविल कांट्रैक्टर का काम किया साथ ही ईंटों का भी कारोबार किया ।‌ आहिस्ता आहिस्ता वह परिवहन व्यवसाय की तरफ बढ़े और कुछ ट्रक भी खरीदा। हालांकि उनको हर व्यवसाय में सफलता तो मिली लेकिन जिसके मन में कुछ बड़ा करने का सपना हो वह इतने से संतुष्ट कैसे हो सकता है उन्होंने रियल एस्टेट बिजनेस की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया और एसबी गोरई रोड में अपना पहला कंस्ट्रक्शन का काम मुकम्मल किया। ‌ धीरे-धीरे वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए और देखते ही देखते वह आसनसोल में एक नामचीन बिल्डर बन गए । समाज के लिए कुछ अच्छा करने की इच्छा लेकर सचिन राय ने शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा और बी एड कॉलेज तथा सीबीएसई स्कूल की नींवें रखी। आज की तारीख में सचिन राय आसनसोल के सबसे प्रख्यात सीबीएसई स्कूलों में से एक आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के चेयरमैन है तथा क्रेडाई के आसनसोल चैप्टर के अध्यक्ष भी हैं । नए उद्योगपतियों और का व्यवसायीयों के लिए सचिन राय की सलाह है कि वह जो भी काम करें वह पूरी लगन और निष्ठा के साथ करें शुरू में परेशानियां कठिनाइयां आएंगी लेकिन उनसे हारना नहीं है और व्यवसाय छोड़कर नौकरी के बारे में सोचना नहीं है क्योंकि व्यवसाय करके न सिर्फ आप अपने लिए रोजगार के अवसर पैदा करते हैं बल्कि आप दूसरों को भी रोजगार मुहैया करा सकते हैं इस वजह से व्यवसाय के क्षेत्र में नकारात्मक सोच को त्याग कर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page