लायंस क्लब आफ आसनसोल मेगा सिटी और ट्रैफिक विभाग की तरफ से राहगीरों में बांटे गए हेलमेट:
1 min read


गुरुवार को आसनसोल के आश्रम मोड़ इलाके में लायंस क्लब आफ आसनसोल मेगा सिटी की तरफ से हेलमेट वितरण का कार्यक्रम किया गया आसनसोल ट्रैफिक विभाग के साथ संयुक्त रूप से यह कार्यक्रम किया गया जिससे लोगों में हेलमेट पहनने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने को लेकर जागरूकता पैदा हो कार्यक्रम के दौरान 50 हेलमेट राहगीरों में बांटे गए इस मौके पर लायंस क्लब आसनसोल मेगा सिटी के अध्यक्ष मनोज साहा उत्तम मंडल संतोष दत्ता देवदत्त प्रसाद वीरेन घोष गौरीशंकर अग्रवाल सतपाल सिंह कीर अनुपम घोषाल सहित लायंस क्लब आफ आसनसोल मेगा सिटी के तमाम सदस्यगण उपस्थित थे । कार्यक्रम मेंं आसनसोल ट्रैफिक प्रभारी चिन्मय मंडल विशिष्ट समाजसेवी विनोद गुप्ता 44 नंबर वार्ड के विशिष्ट समाजसेवी मुकेश शर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने और खासकर हेलमेट पहनने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि एक समीक्षा में देखा गया है कि हेलमेट पहनकर बाइक चलाने से जानलेवा हादसों में कमी आती है और कई लोग असमय जान गवाने से बच जाते हैं लायंस क्लब आफ आसनसोल मेगा सिटी के सदस्यों ने सभी राहगीरों को बाइक चलाते वक्त खुद भी हेलमेट पहने और बाइक के पीछे सवारी को भी हेलमेट पहनाने की सलाह दी।














