shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स में चुनाव से पहले बना पैनल:

1 min read

आसनसोल कल रात आसनसोल के एक होटल में आगामी 2 जून को होने वाले आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स का चुनाव के लिए शम्भु नाथ झा एवं ओम बागड़िया के अगुआई में 31 सदस्यों का एक चुनावी पेनल बनाया गया । पेनल की खास बात ये है कि इसमें अनुभवी के साथ साथ युवाओं को भी सम्मिलित किया गया है । पेनल के शम्भु नाथ झा एवं ओम बागड़िया ने कहा हमारे पेनल में ज्यादा से ज्यादा सदस्य आना चाह रहें हैं । इसलिए हमलोगों ने तीन एक्सक्यूटिव सदस्यों का नाम रोक कर रखा है । सभी से सलाह कर एक दो दिनों में उसका ऐलान कर दिया जायेगा । सबसे बड़ी खबर ये है कि शम्भु नाथ झा एवं ओम प्रकाश बागड़िया में अध्यक्ष कौन और सचिव कौन होगा पुछने पर किसी ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया । लेकिन ये तय है कि शम्भु नाथ झा एवं ओम प्रकाश बागड़िया में ही कोई अध्यक्ष एवं कोई सचिव बनेगा । जानकारों ने ये बताया कि ये उनकी चुनावी रणनीति हो सकती है । पेनल के शम्भु नाथ झा ने बताया कि उनकी पेनल की जीत निश्चित है । अगर कोई और पेनल बनाता है तो ताश के प‌ते की तरह बिखर जायेगा । शम्भु नाथ झा ने कहा हमने पिछले दो साल व्यवसायियों के हित में बहुत सारे काम किया है जिसका लाभ मुझे इस चुनाव में अवश्य ही मिलेगा । बहुत ही जल्द कौन अध्यक्ष और कौन सचिव बनेगा‌ इसका ऐलान कर दिया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page