आदिवासी समाज की तरफ से सौंपा गया जिला शासक को ज्ञापन:
1 min read
आसनसोल 16 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को आदिवासी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बर्दवान जिला शासक को एक ज्ञापन सौंपा। बुधवार के इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आदिवासी समाज से जुड़े एक व्यक्ति बलराम टुडू ने बताया कि ज्ञापन के जरिए उन्होंने काजी नजरूल विश्वविद्यालय में संथाली विभाग खोलने आसनसोल में आदिवासी समाज के छात्रों के लिए एक आवासीय विद्यालय बनाने सहित 16 सूत्री मांगों के समर्थन मैं यह ज्ञापन सौंपा । उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोगों को फर्जी आदिवासी सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं । इसको लेकर आदिवासी समाज के लोगों ने जिला शासक से मांग की कि जिनके पास भी ऐसे फर्जी सर्टिफिकेट है उनकी पहचान की जाए और फर्जी सर्टिफिकेट देने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने डामालिया श्मशान घाट को हेरिटेज घोषणा करने की भी मांग की ।












