माकपा ने बीएनआर मोड़ पर किया पथावरोध:
1 min read
आसनसोल मंगलवार शाम को माकपा की तरफ से बीएनआर मोड पर तकरीबन आधा घंटा पथावरोध किया गया । इसके जरिए उन्होंने आसनसोल के साथ-साथ पूरे प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों महंगाई और श्रमिक वर्ग के हितों की अनदेखी करने के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की । इस दौरान माकपा नेता पार्थ मुखर्जी ने कहा कि जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ रही हैं रोजगार नहीं है हैं केंद्र सरकार राष्ट्रीय संसाधनों को निजी हाथों में बेच रही है। माकपा नेतृत्व ने प्रदेश में महिलाओं पर दिनों दिन हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज उठाई इनका आरोप था कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा चुकी है यहां महिलाएं सुरक्षित नही है












