आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी की हुई महत्वपूर्ण बैठक मंत्री और मेयर रहे मौजूद:
1 min readआसनसोल शनिवार को आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी या एडीडीए की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जहां राज्य के कानून और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय सहित प्रशासन के सभी शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे यहां आने वाले समय में आसनसोल के विकास को लेकर खास करके पानी की समस्या के निपटारे को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई मंत्री मलय घटक ने कहा कि आज की बैठक के दौरान पानी की समस्या को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया गया और शीघ्र ही आसनसोल वासियों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए परियोजना बनाई गई वहीं मेयर बिधान उपाध्याय ने भी कहा कि पानी की समस्या को मिटाने के लिए कल्यानेश्वरी में दूसरे चरण का कार्य जल्द खत्म कर दिया जाएगा ताकि आसनसोल वासियों का पानी की समस्या ना हो उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव से पहले पानी की समस्या को बहुत ज्यादा तूल दिया गया था यह सच है कि कुछ क्षेत्र में पानी की कुछ समस्याएं थी लेकिन उनको भी जल्द से जल्द हल कर लिया गया था












