आसनसोल में एक स्कूल पर चला बुलडोजर:
1 min read
आसनसोल रेलवे प्रबंधन द्वारा बीती रात आसनसोल के डुरंड कालोनी में स्थित विवेकानंद स्कूल को दो जेसीबी मशीनों के सहारे ढाह दिया गया। रेलवे का कहना है कि यह स्कूल रेलवे की जमीन पर अनाधिकृत तरीके से चल रहे थे 5 मई को ही रेलवे द्वारा स्कूल का सारा सामान जब्त कर लिया गया था । मंगलवार रात को अचानक रेलवे प्रबंधन द्वारा दो जेसीबी मशीनों के सहारे स्कूल की इमारत को ढाह दिया गया रेलवे का कहना है कि यह स्कूल अवैध रूप से चलाया जा रहा था आपको बता दें कि विवेकानंद स्कूल इस जमीन पर पिछले 40 वर्षों से चल रहा था स्कूल के प्रिंसिपल राम सिंहासन पासवान ने 5 मई को ही कहा था कि अगर रेलवे द्वारा इस स्कूल को हटाने की कोशिश की गई तो वह यहां पर आमरण अनशन करेंगे उनका कहना था कि रेलवे इस जमीन को स्कूल चलाए जाने के लिए लीज पर दे वह किराया देने के लिए भी राजी है उनका कहना था कि इस स्कूल में गरीब तबके के बच्चे पढ़ते हैं जो महंगे स्कूलों में शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकते स्कूल के प्रिंसिपल ने यह भी अनुरोध किया था कि इस स्कूल को इस सेशन तक चलने दिया जाए लेकिन देखा क्या की उनकी बातों को दरकिनार करते हुए मंगलवार रात को ही स्कूल को ढाह दिया अब देखना यह है कि स्कूल के शिक्षक और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक कदम उठाते है।














