अक्षय तृतीया है सुख और समृद्धि का त्योहार:
1 min read
बैसाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को भारत में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इसे अक्ति या अखा तीज भी कहते हैं। यह एक ऐसा वार्षिक त्योहार है जिसे मूलतः हिंदु और जैन धर्म को मानने वाले मनाते हैं। इसके अलावा झारखंड के कुछ मूलनिवासी और नेपाल में भी इस त्योहार को मनाया जाता है। इस त्योहार को लोग सुख और समृद्धि को बरकरार रखने के लिए मनाते हैं। इस दिन विशेषकर दुकानों और अन्य व्यवसायिक संस्थानों में पुजा अर्चना की जाती है ताकी इनकी समृद्धि अक्षय रहे ।












