बर्नपुर के धर्मपुर इलाके में हुई इफ्तार पार्टी शत्रुघ्न सिन्हा मलय घटक ने की शिरकत:
1 min read
बर्नपुर धर्मपुर इलाके के हुसैन नगर के जलसा मैदान में सोमवार शाम को एक ईफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया 98 नंबर वार्ड की पार्षद कहकशां रियाज खुशी द्वारा आयोजित इस ईफ्तार पार्टी में आसनसोल के नवनिर्वाचित सांसद शत्रुघ्न सिन्हा मंत्री मलय घटक सहित टीएमसी के तमाम नेता गण उपस्थित थे इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि सोमवार को आयोजित इफ्तार पार्टी में आसनसोल के सांसद सम्मिलित हुए हैं आने वाले समय में भी वह हर धर्म हर मजहब के सभी त्योहारों में इसी तरह से शिरकत करते रहेंगे वही शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आसनसोल जिसे सिटी ऑफ ब्रदर रोड कहा जाता है वहां आकर और इस तरह के आयोजन में शिरकत करके उनको बहुत खुशी हो रही है












