ऑल बंगाल सेव एजुकेशन द्वारा ईस्टर्न रेलवे स्कूलों को बंद करने के खिलाफ किया गया आंदोलन:
1 min read
आसनसोल सोमवार को आसनसोल के डीआरएम दफ्तर के गेट के सामने ऑल बंगाल सेव एजुकेशन द्वारा हाल ही में आसनसोल के ईस्टर्न रेलवे स्कूलों को बंद करने के फैसले के खिलाफ आंदोलन किया गया और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया संगठन के सदस्यों ने आने जाने वाले लोगों से आग्रह किया कि वह थोड़ी देर के लिए रुके रेलवे के इस फैसले के बारे में सोचें और इस फैसले के खिलाफ ऑल बंगाल सेव एजुकेशन द्वारा जो मुहिम शुरू की गई है उसके समर्थन में हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लें उन्होंने बताया कि लोगों के हस्ताक्षर लेकर वह लोग डीआरएम से मिलेंगे और डीआरएम से अनुरोध करेंगे कि इन स्कूलों को बंद न किया जाए क्योंकि स्कूलों के साथ न सिर्फ बच्चों का भविष्य जुड़ा हुआ है बल्कि आसनसोल का गौरवशाली इतिहास में स्कूलों से जुड़ा हुआ है। इनका कहना है कि जिस तरह से केंद्र सरकार शिक्षा के निजीकरण की तरफ बढ़ रही है वह शर्मनाक है और इसे किसी भी कीमत पर होने नहीं दिया जा सकता क्योंकि अगर यह हो गया तो एक समय आएगा जब शिक्षा स्वास्थ्य जैसी बुनियादी चीजों के लिए भी उन लोगों को तरसना पड़ेगा जिनके पास पैसे नहीं है













