मानव अधिकार कर्मी डॉ डीके साव ने मीडिया कर्मियों को दी वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की बधाई:
1 min read
वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे के अवसर पर डिफेंडर्स ऑफ इंटरनेशनल हुमन राइट्स काउंसिल के चेयरमैन डॉ डीके साव ने सभी मीडिया कर्मीयों चाहे वह इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के हो या प्रिंट या अन्य किसी माध्यम से जुड़े हो उनको बधाई दी है अपने संदेश में कहा है मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और मीडिया कर्मी लोकतंत्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं अक्सर मीडिया कर्मियों को अपने कर्तव्य के निर्वहन में बाधाओं का सामना करना पड़ता है जो कि सर्वथा अनुचित है उन्होंने मीडिया कर्मीयों को उनके निर्भीक पत्रकारिता के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का अनुरोध किया ताकि जनमानस का विश्वास उन पर इसी तरह बना रहे












