बाबाााा बासुकीनाथ सेवा समिति की तरफ से बांटे गए छाते:
1 min read
:
आसनसोल बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति की तरफ से रोजाना जरूरतमंदों को खाना खिलाया जाता है इसी क्रम में आज शनिवार को भी यहां नर नारायण सेवा की गई बराकर की रहने वाली बबीता अग्रवाल के सौजन्य से जरूरतमंदों को भोजन कराया गया और तकरीबन ढाई सौ लोगों में इस गर्मी के मौसम में बचाव के लिए छाते भी दिए गए इस संदर्भ में बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति के कर्णधार सज्जन जालुका ने कहा कि पिछले कई वर्षों से बाबा बासुकीनाथ जरूरतमंदों को भोजन कराता आ रहा है और बबीता अग्रवाल जैसे लोग उनकी इस मुहिम से जुड़ते रहे हैं यह लोगों की श्रद्धा और प्यार है कि वह इस मुहिम को जारी रखने में सक्षम है उन्होंने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में तकरीबन ढाई सौ लोगों को गर्मी के इस मौसम से बचाव के लिए छाते बांटे गए तथा भोजन कराया गया सजन जालुका ने इसके लिए बबीता अग्रवाल और उनके परिवार को धन्यवाद दिया












