आसनसोल वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से आयोजित किया गया गान मेला:
1 min read

आसनसोल वेलफेयर सोसाइटी के तरफ से रविंद्र भवन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस संदर्भ में आसनसोल के प्रख्यात व्यवसायी सचिन राय ने बताया कि आसनसोल वेलफेयर सोसाइटी हमेशा इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है लेकिन पिछले 2 सालों में इन कार्यक्रमों को आयोजित नहीं किया जा सका उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का नाम गान मेला है इसमें आसनसोल के सभी कलाकार हिस्सा ले रहे हैं और कोलकाता से भी नामी-गिरामी कलाकारों ने आकर इसमें शिरकत की है इसका मकसद आसनसोल के सांस्कृतिक मानचित्र को और उपर ले जाना है












