2 दिनों से बिजली ना रहने से नाराज शीतला गांव के वासियों ने किया पथ अवरोध:
1 min read
:आसनसोल नगर निगम के 15 नंबर वार्ड के शीतला गांव में 2 दिनों से बिजली नहीं है प्रचंड गर्मी में बिजली ना होने से यहां के निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसके विरोध में शुक्रवार को यहां के निवासियों ने पथ अवरुद्ध कर दिया इनका कहना है कि पिछले 2 दिनों से उनके यहां बिजली नहीं है और इस गर्मी में इनको दिक्कतें हो रही हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है इनका कहना है कि कई ट्रांसफार्मर बदले गए लेकिन इनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। इनका कहना है कि इससे पहले भी इस इलाके में इस तरह की समस्या हुई थी और इन्होंने बिजली विभाग को कई बार गुहार लगाई थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ आखिरकार मजबूरन उनको पथ अवरोध करना पड़ रहा है इनकी मांग थी कि इनकी समस्या का समाधान हो और इनकी लाकर में बिजली की आपूर्ति ठीक की जाए ।












