समाजसेवी और व्यवसायी फिरोज खान ने मिलजुल कर खुशियों की ईद मनाने की सभी से की अपील:
1 min read
समाजसेवी और व्यवसायी फिरोज खान ने सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है और लोगों से अपील की कि वह ईद के इस राष्ट्रीय त्योहार को खुशी भाईचारा शांति और प्यार के साथ मनाएं। फिरोज खान एफके ने बताया के सभी हिंदुस्तानी इस देश के सभी त्योहार चाहे वह दिवाली हो या ईद दुर्गा पूजा हो या काली पूजा गुरु नानक जयंती हो या क्रिसमस मिलजुल कर मनाते हैं और भारत की इसी एकता की पूरी दुनिया कायल है इसके साथ ही फिरोज खान ने कहा कि अगर दो भाइयों दो पड़ोसियों या शहर के दो लोगों के बीच किसी राजनीतिक व्यवसायिक या अन्य किसी कारणवश रंजिश भी है तो ईद के इस मौके पर सारे गिले शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाएं और हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सब मिलकर खुशियों के इस त्यौहार को मनाएं उन्होंने कहा कि यही मौका है कि पूरी दुनिया को मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम दे और बताएं कि यही हमारा असली हिंदुस्तान है । पूरी दुनिया में यही एकमात्र देश है जहां इतने सारे धर्मों के लोग एक साथ मिलजुल कर रहते हैं सभी त्योहार मिलकर मनाते हैं और यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है












