आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने चेंबर के अधिकारियों को बैठक के लिए किया आमंत्रित:
1 min read
आसनसोल आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के सचिव शम्भु नाथ झा के द्वारा 20 अप्रैल को कलकता में हुए बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में मुख्यमंत्री को दिये प्रस्ताव के जवाब में मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज उद्योग मंत्रालय से मेल के द्वारा आगामी 5 मई को शाम 4 बजे बैठक में भाग लेने का आमंत्रण मिला है । आमंत्रण पाकर सचिव ने कहा ये आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के लिए गर्व की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया कि इतनी जल्द हमलोगों की सुझाव को समझते हुए उन्होंने सम्बंधित विभाग को निर्देश दिया है । 5 मई को आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स का एक प्रतिनिधिमंडल कलकत्ते जाकर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेगा ।













