चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने गाड़ुई नदी की साफ-सफाई का लिया जायजा:
1 min read


आसनसोल: आसनसोल नगर निगम चुनाव जीतने के तत्काल बाद टीएमसी नेताओं ने कहा था कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी आसनसोल में बहने वाली गाड़ुई नदी की साफ सफाई करना इस संदर्भ में मेयर विधान उपाध्याय ने तत्काल प्रभाव से काम भी शुरू किया था इसी क्रम में आज आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी गाड़ुई नदी की साफ सफाई के काम की निगरानी कल्ला पहुंचे इस चिलचिलाती गर्मी में अमरनाथ चटर्जी ने खुद खड़े रहकर गाड़ुई नदी की साफ सफाई के कार्य का मुआयना किया । दरअसल आसनसोल नगर निगम पिछले साल जो बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी वैसे स्थिति को दोहराने देना नहीं चाहती यही वजह है कि नगर निगम ने युद्धस्तर पर इस नदी के साफ सफाई का बीड़ा उठाया है जिसका जायजा लेने आज खुद चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी कल्ला गए थे ।












