आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा जल्द खुल जाएंगे वातानुकूलित प्रतिक्षालय:
1 min readआसनसोल आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में 2019 में वातानुकूलित यात्री प्रतिक्षालय बनाए गए थे लेकिन पिछले कुछ समय से यह वातानुकूलित प्रतिक्षालय बंद कर दिए गए थे जिससे बस यात्रियों को भीषण गर्मी में दिक्कतें पेश आ रही थी इन यात्री प्रतिक्षालयों को महिला और बच्चों के लिए बनाया गया था इसे लेकर पिछले कुछ समय से विपक्ष की तरफ से आसनसोल नगर निगम पर कटाक्ष भी किए जा रहे थे गुरुवार को इस संदर्भ में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि इन वातानुकूलित प्रतिक्षालयों को फिर से खोलने की कवायद शुरू हो गई है और बहुत जल्द सभी कार्य पूरे हो जाएंगे और इन वातानुकूलित प्रतिक्षालय को पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा उन्होंने बताया कि आसनसोल नगर निगम के 106 वार्ड में कुल 15 इस तरह के बस स्टैंड है जहां वातानुकूलित प्रतीक्षालय बनाए गए हैं ।












