रेलपार ट्रेडर्स एसोसिएशन ने पुनर्वास और मुआवजे की मांग पर निकाली मशाल रैली:
1 min read

रेलपार ट्रेडर्स एसोसिएशन पिछले कुछ समय से रेलपार के व्यवसायियों के लिए मुआवजा और पुनर्वास की मांग पर आंदोलन करता रहा है इनका कहना है कि इनके इलाके से गुजरने वाले फ्रेट कॉरिडोर की वजह से इनको हटाया जा रहा है जो जमीन के मालिक हैं उनको मुआवजा दिया जा रहा है लेकिन इन जमीनों पर जो व्ववसायी पीछले 25 30 या 50 सालों से व्यवसाय कर रहे हैं उनका क्या होगा? इसी के खिलाफ यह पिछले लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं इसी क्रम में आज रेलपार ट्रेडर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने केएस रोड स्थित छोटा बाजार के शिव मंदिर से सफी मोड़ तक एक मशाल रैली निकाली इसके जरिए उन्होंने प्रशासन से तकरीबन दो ढाई सौ व्यवसायियों के लिए पुनर्वास और मुआवजे की मांग की। रैली संगठन के सचिव आशीष कुमार चटर्जी के नेतृत्व में निकली इस दौरान संगठन के अध्यक्ष पार्थो आचार्य जय देव गोस्वामी विनय कृष्ण धर सहित संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित थे । इस दौरान आशीष चटर्जी ने कहा कि रेलपार ट्रेडर्स एसोसिएशन पिछले तकरीबन 8 सालों से यहां के व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन करता रहा है इस संगठन की तरफ से कई बार प्रशासन के उच्च स्तर के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया है कई बार रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों के साथ भी बैठकें हुई हैं मंत्री मलय घटक से भी गुहार लगाई गई है लेकिन अब तक उनको कोई निश्चित आश्वासन नहीं मिला है जिससे वह अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं यही वजह है कि आज उन्होंने यह मशाल रैली निकाली ताकि आने वाले समय में उनको कहीं ना कहीं से एक निश्चित आश्वासन मिले जिससे वह निश्चिंत हो सके












