जल्द पूरा होगा मां घागर बुड़ि मंदिर की मरम्मत का काम – अमरनाथ चटर्जी:
1 min read
आसनसोल आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने आज काली पहाड़ी इलाके में स्थित मां घागर बुरी मंदिर का जायजा लिया दरअसल पिछले साल हुई जोरदार बारिश में शिल्पांचल के अन्य हिस्सों के साथ-साथ घागर बुरी मंदिर को भी काफी नुकसान पहुंचा था तभी से मंदिर के मरम्मत की बात कही जा रही थी इस संदर्भ में आज अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि पहले इस कार्य को एडीडीए और नगर निगम संयुक्त रुप से करने वाला था लेकिन अब एडीडीए ही 25 लाख की लागत से यह कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि एडीडीए की तरफ से उनको इस कार्य को देखने की जिम्मेदारी दी गई है उन्होंने बताया कि निगम की तरफ से भी 10 लाख रुपए सैंक्शन किए गए हैं इसके साथ ही वहां पानी की व्यवस्था की जाएगी एडीडीए वहां लाइन बिछाने का कार्य करेगा जबकि नगर निगम द्वारा वहां पानी की आपूर्ति की जाएगी।












