कुल्टी में 65 नंबर वार्ड में सोलर लाइट चोरी का आरोप, भाजपा नेता अमित केसरी ने तृणमूल पर लगाया आरोप
1 min read
कुल्टी :कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 65 के मस्जिदिया पार्क मैदान में लगी सोलर लाइट चोरी होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
भाजपा नेता और मंडल-2 के उपाध्यक्ष अमित कुमार केसरी ने बताया कि, आज सुबह उन्हें फोन आया कि मंत्री डाक्टर अजय पोद्दार के द्वारा जो सोलर लाइट यहाँ लगाई गई थी, वो रात को कुछ लोगों ने चुरा ली है। उन्होंने बताया कि वह इसी वार्ड के निवासी हैं।
अमित केसरी ने बताया कि मस्जिदिया पार्क के ग्राउंड में मुस्लिम समुदाय के लोगों का जनाजा रखा जाता है। वहां अंधेरा होने के कारण उन्होंने डॉक्टर अजय पोद्दार से बोलकर एक सोलर लाइट लगवाई थी और तीन दिन पहले ही इंजीनियरों को लाकर चार और लाइट पास करवाई थी।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह बात यहां के तृणमूल के नेताओं को रास नहीं आई। वह सोचे कि एक को ही पहले हटा दिया जाए तो तीन तो लगेगा ही नहीं। उन्होंने कहा कि यहां मुस्लिम समाज भाजपा को वोट देने के लिए इच्छुक है, जो वोट के दलालों को पसंद नहीं आ रहा।
अमित केसरी ने चेतावनी देते हुए कहा, आज आपने एक लाइट चुराया है, मैं यकीन दिलाता हूँ दस लाइट लगाऊंगा। दम है तो चुरा के दिखाओ। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत पुलिस में कर दी गई है।
वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि लाइट लगने से सभी को फायदा था। बुजुर्गों को चलने-फिरने में आसानी होती थी, बच्चे शाम को मैदान में खेल पाते थे और जनाजे के समय भी रोशनी रहती थी। लाइन कटने पर भी सोलर लाइट काम करती थी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि चोरी करने वालों को पकड़ा जाए और फिर से लाइट लगाई जाए।














