shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के समर्थन में भारतीय रेल कर्मचारी संघ और पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ की तरफ से प्रतीकात्मक धरना प्रदर्शन

1 min read

 

 

 

 

 

 

आसनसोल : आसनसोल डीआरएम ऑफिस के सामने आज भारतीय रेल कर्मचारी संघ और पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रतीकात्मक धरना प्रदर्शन किया। धरने को भारतीय मजदूर संघ ने समर्थन दिया है। धरने का नेतृत्व कर रहे भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य और टेक्सटाइल प्रभारी जयनाथ चौबे ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित 78 दिन का बोनस और उसकी 7000 रुपए की सीलिंग से कर्मचारी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा, “बोनस की गणना वर्तमान परिस्थिति में जो – ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स है, उसके आधार पर होनी चाहिए। दूसरी प्रमुख मांग आठवें वेतन आयोग को लेकर है। उन्होंने बताया कि 8वें वेतन आयोग का गठन हो चुका है,और उनकी मांग है कि उसकी सिफारिशों को तत्काल लागू किया जाए। इसी मांग को लेकर पूरे देश में भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में धरना चल रहा है।जयनाथ चौबे ने कहा कि यह धरना केवल बोनस तक सीमित नहीं है। पे-रिवीजन के अंदर पदोन्नति, सोशल सिक्योरिटी, पेंशन, मेडिकल ट्रीटमेंट, स्वास्थ्य, सुरक्षा समेत कई मुद्दे आते हैं। इसलिए यह धरना कर्मचारियों के सर्वांगीण हितों को लेकर है।उन्होंने इस धरने को सफल बताते हुए पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारियों और बीआरएमएस के कर्मचारियों को बधाई दी।केंद्र में भाजपा सरकार होने के बावजूद बीएमएस के प्रदर्शन पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, भारतीय मजदूर संघ एक गैर राजनीतिक श्रम संगठन है। सरकार चाहे किसी की भी हो, अगर वह मजदूर, उद्योग और देश हित में काम करती है तो हम समर्थन करते हैं। अगर नहीं करती तो मजदूरों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं, चाहे वह हमारी विचारधारा की सरकार ही क्यों न हो।

आज के धरने में पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवि, महामंत्री विक्रम मंडल, शशि भूषण राय, महेंद्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page