मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की तरफ से संवाददाता सम्मेलन कांग्रेस ने फिर मांगा ज्ञाणेश कुमार का इस्तीफा
1 min read
बर्नपुर :पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस कमेटी ने एसआईआर को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।
आज बर्नपुर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरजीत सिंह ने बताया, कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ रही है और लगातार आंदोलन कर रही है। हम लोग 1 तारीख को रामलीला मैदान में जाएंगे, उसके बाद हर मोहल्ले में चौपाल मीटिंग करेंगे और लोगों से बात करेंगे।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे जल्द ही जिला शासक से मिलेंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस जिला शासक से भी बात करेंगे और आग्रह करेंगे कि जो लोग वोट से वंचित हैं, उनको वोट का अधिकार मिलना चाहिए, ताकि वो अपनी हर तरह की सुविधाओं को ले सकें। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोटरों से मिल रहे हैं। जिनका नाम वोटर लिस्ट से कटा है या कोई त्रुटि है, उनकी चिट्ठी और शिकायतें इकट्ठा की जा रही हैं।
कांग्रेस नेतायों ने बताया, हम लोगों ने हर वोटर के घर पहुंचने का काम किया है और उनकी चिट्ठी शिकायतें संग्रह कर रहे हैं। वो हम प्रशासन तक, जिला शासक तक पहुंचाएंगे और आग्रह करेंगे कि सबको ठीक किया जाए।प्रेस वार्ता में बताया गया कि उनके पास एसआईआर द्वारा 20 अक्टूबर 2026 तक की करंट रिपोर्ट मौजूद है। इसके बाद का जो आंकड़ा सरकार ने कोर्ट में एफिडेविट के माध्यम से पेश किया है, उस पर भी पार्टी अपनी बात रखेगी।
कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक इस पूरे मामले में चुनाव आयुक्त ज्ञाणेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता और कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन पूरे देश की तरह पश्चिम बंगाल और पश्चिम बर्दवान में भी जारी रहेगा।














