shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 4, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

सीआईएसएफ की तरफ से वर्नपुर बस स्टैंड पर लोगों को अग्निकांड से बचाव को लेकर किया गया जागरूक

1 min read

बर्नपुर :त्योहार के मौके पर बाजार में अक्सर भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में आग जैसी दुर्घटना से कैसे निपटा जाए, इसे लेकर सीआइएसएफ की ओर से बर्नपुर बस स्टैंड पर जागरूकता अभियान चलाया गया। सीआईएसएफ जवान ने मेगाफोन के जरिए दुकानदारों और ऑटो चालकों को फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का तरीका समझाया।

जवान ने बताया,ऐसा जरूरी नहीं कि किसी भी दुकान में आग लगे, पर अगर लग जाए तो सही दिशा में सही कार्रवाई करेंगे तो आप अपनी दुकान का सामान और अपनी रोजी-रोटी बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल ऑटो में लिथियम बैटरी लगती है। अगर बैटरी में आग लगती है तो उसमें पानी मारने से कुछ नहीं होगा। उसके लिए सही एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल जरूरी है।
जवान ने लोगों से पूछा कि उन्होंने ये एक्सटिंग्विशर कहां-कहां देखे हैं। लोगों ने बताया सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल और रेलवे ट्रेन में। जवान ने समझाया कि इसको ऑपरेट करना उसी व्यक्ति की ड्यूटी है जो उस समय वहां मौजूद है। इसके लिए कोई स्पेशल आदमी नहीं होता। जैसे मॉल में आग लगती है तो बगल में मौजूद व्यक्ति को ही उसे उठाकर ऑपरेट करना होता है, इसलिए इसे मेंटेन किया जाता है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि ज्ञान ऐसी चीज है जो एक बार लेने पर आप बेझिझक इस्तेमाल कर सकते हैं। एक-दो एक्सटिंग्विशर खरीद कर अपनी दुकान में जरूर रखें।आग कैसे लगती है, यह समझाते हुए जवान ने कहा कि आग तीन चीजों से बनती है – ईंधन जैसे पेट्रोल, ऑक्सीजन यानी हवा, और तीसरा हाई टेंपरेचर यानी माचिस की तीली या शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी। इन तीनों के मिलने से आग बनती है। इनमें से एक भी चीज हटा देंगे तो आग बुझ जाएगी। इसी एक चीज को हटाने के लिए हम एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल करते हैं।लकड़ी, पत्ते, कपड़े में लगी आग सबसे सामान्य है और पानी मारने से बुझ जाती है। लेकिन अगर पेट्रोल में आग लगी है, जैसे गाड़ी में या पेट्रोल पंप पर, तो वहां फोन इस्तेमाल करना भी मना होता है क्योंकि फोन की रिंग से भी स्पार्क निकलता है और पेट्रोल वेपर बन कर आग पकड़ लेता है। ऐसी आग में पानी नहीं मारना चाहिए। इलेक्ट्रिक बोर्ड या इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगने पर भी पानी मारने से झटका लग सकता है। ऐसे में कौन सा एक्सटिंग्विशर इस्तेमाल करना है और किस तरह का खरीद कर दुकान में रखना है, इसके बारे में भी जानकारी दी गई।

इस दौरान टेबल पर अलग-अलग तरह के फायर एक्सटिंग्विशर रखे गए थे और उनका लाइव डेमो भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page