*आस्था के महापर्व छठ से पहले भाजपा आसनसोल जिला मीडिया प्रभारी और मंत्री डॉ अजय पोद्दार के प्रतिनिधि टिंकू वर्मा ने किया घाटों का निरीक्षण, स्वच्छता एवं सुरक्षा पर दिया जोर*
1 min read
कुल्टी :आसनसोल नगर निगम की पहल सराहनीय, सीतारामपुर के पंपू तालाब की बदहाली पर टिंकू वर्मा ने जताई चिंता ।डॉ. पोद्दार के प्रतिनिधि एवं भाजपा आसनसोल जिला मीडिया प्रभारी टिंकू वर्मा ने कहा कि मंत्री के नेतृत्व में जनसुविधाओं एवं नागरिक समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आस्था के महापर्व छठ घाटों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आसनसोल नगर निगम की पहल सराहनीय है। वहीं, उन्होंने आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत अमृत भारत स्टेशन सीतारामपुर के पास स्थित पंपू तालाब की बदहाल एवं गंदगी से भरी स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने रेल प्रशासन से छठ पूजा से पूर्व तालाब की तत्काल सफाई एवं आसपास स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में पूजा एवं अर्घ्य अर्पित कर सकें।














