कुमारडीही कोलियरी में खदान के अंदर फंसे सभी मजदूरों को निकाला गया सुरक्षित बाहर विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा सब ने ली राहत की सांस
1 min read
पांडवेश्वर :पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र में ईसीएल के कुमारडीही कोलियरी में मजदूरों को खदान के अंदर ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले लिफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण कई मजदूर कल रात लिफ्ट के अंदर जमीन के नीचे फंस गए थे उन्हें बचाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू कर दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पांडेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पूरे राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण किया और जमीन के नीचे फंसे मजदूरों से बात की और उनकी हिम्मत बढ़ाई। आखिरकार सभी की मेहनत रंग लाई और सभी मजदूरों को सुरक्षित खदान के अंदर से निकाल लिया गया निश्चित रूप से यह सभी के लिए बड़ी राहत की बात रही। विधायक जितेंद्र तिवारी ने इसके लिए ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड प्रबंधन प्रशासन साथी मजदूरों सहित सभी को धन्यवाद दिया जिनके संगठित और सम्मिलित प्रयास की वजह से सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। उन्होंने कहा कि कल की रात सभी पर भारी थी लेकिन ईश्वर की कृपा से सब सुरक्षित बाहर निकल सके














