तालाब भरकर जमीन बेचने का आरोप, पूर्व पार्षद रणवीर सिंह उर्फ जीतू सिंह पर कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी ने लगाए गंभीर आरोप
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 21 नंबर वार्ड में तालाब भरकर जमीन बेचने के मामले में नया विवाद सामने आया है। कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी ने पूर्व पार्षद रणवीर सिंह उर्फ जीतू सिंह पर अवैध तरीके से तालाब की जमीन बेचने और उस पर फ्लैट बनाने की योजना का आरोप लगाया है। प्रसनजीत पुईतुंडी ने बताया, ये मामला आज का नहीं है, ये मामला आज से 10-12 साल, 13 साल पुराना है। जमीन के मालिक आज है कि नहीं मालूम नहीं है। हमको खबर मिली कि वो जमीन बेच दी गई है। जमीन का मालिक है रणवीर सिंह जीतू सिंह जो 41 नंबर वार्ड से टीएमसी का पार्षद बना था।
आरोप है कि जीतू सिंह ने यह जमीन बिमला देवी जो कि हीरालाल बनवाल की पत्नी हैं उनसे से खरीदी थी। प्रसनजीत पुईतुंडी के अनुसार,इसका पेपर हम ही लोग निकाले थे कि वो एक तालाब था। वो तालाब भरके उस जमीन में फ्लैट बनाने की योजना बनाई थी।
उन्होंने दावा किया कि जब जीतू सिंह ने इस पर प्लान पास कराने की कोशिश की तो तत्कालीन मेयरों ने इसे खारिज कर दिया। पहले तापस बनर्जी फिर जितेंद्र तिवारी फिर विधान उपाध्याय, ने भी प्लान पास नहीं किया। आप लोग देखिएगा जीतू सिंह हमेशा जो भी मेयर बनते थे पिछले तीन टर्म में, जीतू सिंह उनसे दोस्ती करता था और उसके बाद जीतू सिंह उसको गाली देने लगता था। जीतू सिंह का मकसद यही था कि वहां की जमीन के ऊपर फ्लैट का परमिशन बन जाए, लेकिन बना नहीं। उन्होंने आगे कहा कि हाईवे एक्सटेंशन के दौरान भी वहां की जमीन बेच दी गई और उसका चेक ले लिया गया, जिसका सबूत उनके पास है। आरोप है कि टीएमसी में जाकर जीतू सिंह ने मंत्री को पकड़कर सरकारी दफ्तर में तालाब को रिकॉर्ड में बदलवा दिया।
“सत्ता में बदलाव होने से पहले भी हम लोग आवाज उठाए थे, कोई सुनवाई नहीं हुई। सत्ता परिवर्तन होने के बाद हम लोग डीएम के पास गए। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने खुद 27 मई को एडीएम एलआर को चिट्ठी लिखी थी। वो चिट्ठी भी उनके पास है। चिट्ठी देकर बोले थे कि ये जमीन अवैध तरीके से बेचने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह तालाब है।
प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि जब सरकारी दफ्तर में आरटीआई करके जानकारी मांगी गई तो जवाब दिया गया कि सब नियम-कानून मान कर किया गया है। “लेकिन हम लोग जितना जानते हैं कि कोई भी मौजा के अंदर अगर तालाब को भर दिया जाता है तो दूसरा तालाब उसी माप का खोद कर बना दिया जाना चाहिए। लेकिन जीतू सिंह ने ये किया नहीं। सुनने में आ रहा है कि जीतू सिंह ने जमीन को बेच दी है।
उन्होंने आरोप लगाया, “ऐसे करके जीतू सिंह ने अवैध तरीके से पिछले साढ़े चार-पांच साल में बहुत कुछ दो नंबरी करके पैसा लूटने का काम किया है। उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हम चाहेंगे आज अगर विधायक उसके ऊपर नजर लगाए हैं, तो इस जीतू सिंह को पहले कमर में रस्सी बांध कर आसनसोल में घुमाया जाए और जेल में डाला जाए। कांग्रेस नेता ने जीतू सिंह पर आसनसोल में काफी अवैध काम करने का आरोप लगाया इसीलिए वह टीएमसी में जाकर काउंसलर बना था सब दो नंबरी काम करने के लिए। अगर इसके ऊपर कार्रवाई होगी तो हम लोग देखेंगे कि इसका एक्शन कहां तक क्या होता है।