नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ऐंठने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
1 min read
सालानपुर :सालानपुर के रूपनारायणपुर में रूपनगर के एक बहुमंज़िला आवास की छत पर खासतौर पर बनाए गए एक कमरे में छिपने के बावजूद आशीष बोस पुलिस के हाथों से नहीं बच सके। रविवार शाम को कुल्टी थाने के नियामतपुर फांड़ी की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।पीड़ित लोगों ने बताया कि आशीष घोष और श्रुतिडांगा के रहने वाले सुशांतो बावड़ी ने कई लोगों को धोखा दिया है किसी से 8 लाख तो किसी से 10 लाख किसी किसी से 25 लाख रुपए तक यह कह कर ले लिए है कि उनकी नौकरी लगवा दी जाएगी लेकिन किसी को भी नौकरी भी नहीं मिली और उनके उनके पैसे भी वापस नहीं मिले इसीलिए आज वह थाने में आए हैं ताकि जिन्होंने उनसे पैसे लिए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर आर्थिक धोखाधड़ी के आरोप में उसके खिलाफ यह अभियान चलाया गया। सूत्रों के अनुसार, सालानपुर थाने के अंतर्गत रूपनारायणपुर रूपनगर के उस बहुमंज़िला आवास की छत पर छिपे हुए अवस्था में पुलिस ने उसे पकड़ा।
सोमवार को गिरफ्तार आशीष बोस को आसनसोल अदालत में पेश किया गया। जांच के हित में उसे पुलिस हिरासत में लिया जाएगा। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में नौकरी दिलाने के नाम पर कई धोखाधड़ी के आरोप उसके खिलाफ हैं।














