सालानपुर में कंबल कारोबारी के साथ मारपीट का आरोप चार लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत
1 min read
बाराबनी :उत्तर प्रदेश से कंबल का कारोबार करने आए एक कंबल व्यापारी के साथ मारपीट का एक मामला सालानपुर क्षेत्र के रेज्जाक नगर इलाके में सामने आ रहा है। घटना को लेकर कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कथित तौर पर कुछ लोग कंबल कारोबारी पर हमला करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। हालांकि आसनसोल टाईम्स ने वीडीयो की सत्यता की जांच नही की है। घटना के बाद रज्जानगर और जेमारी क्षेत्र में खलबली मच गई है ।पीड़ित कंबल कारोबारी मोहम्मद इमरान ने इस घटना के पीछे चार लोगों का नाम बताया और सालानपुर थाने में उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित मोहम्मद इमरान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सैफनी के निवासी हैं। वह हर साल कंबल का कारोबार करने बंगाल आते हैं और जेमारी और रज्जाकनगर मैं विभिन्न जगहों पर वह कंबल के दुकान किराए पर जगह लेकर लगाते हैं। अपनी लिखित शिकायत में उन्होंने कहा है कि शनिवार सुबह 10:00 बजे के आसपास जब अपनी दुकान की तरफ जा रहे थे तभी रेज्जाकनगर में एक दुकान के सामने चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ बिना किसी बात के मारपीट की जान से मारने की धमकी दी ।मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। घायल कंबल कारोबारी ने पिठाकेयारी अस्पताल में अपना इलाज करवाया पीड़ित ने अपनी लिखित शिकायत में मोहम्मद इरफान मोहम्मद इमरान मोहम्मद उस्मान और मोहम्मद अरमान के नाम का जिक्र किया है उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की।














