ईसीएल द्वारा तोड़ा गया रोहित नोनिया का व्यवसायिक कार्यालय
1 min read
कुल्टी :ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा आज कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के धेमोमेन इलाके में एक समय के प्रभावशाली टीएमसी नेता रोहित नोनिया के व्यवसायिक कार्यालय को बुलडोजर के सहारे तोड़ दिया गया ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड का कहना है कि जिस जमीन पर उनका यह व्यवसायिक कार्यालय बना हुआ था वह उनकी है और रोहित नोनिया द्वारा अवैध रूप से इसे बनाया गया था कंपनी का कहना है कि कई बार इससे संबंधित नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन जब रोहित नोनिया ने जमीन खाली नहीं की तो कानून के जरिए आज बुलडोजर के सहारे कार्यालय को तोड़ दिया गया हालांकि बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और पुरुष घटनास्थल पर पहुंच गए और ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध किया महिलाओं का कहना है कि यहां पर 2000 से भी ज्यादा महिलाएं और पुरुष काम करते हैं उनकी रोजी-रोटी चलती है लेकिन जिस तरह से कार्यालय को तोड़ा जा रहा है वह अनुचित है। इसके लिए उन्होंने कुल्टी के भाजपा विधायक और मंत्री डॉ अजय पोद्दार को जिम्मेदार ठहराया और कहां की उनकी वजह से आज इतने लोगों की रोजी-रोटी चली गई वही इस बारे में जब हमने भाजपा के युवा नेता और डॉक्टर अजय पोद्दार के बेटे केशव पोद्दार से बात की तो उन्होंने कहा कि वामपंथियों और टीएमसी के जमाने में सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करके तत्कालीन सत्ता पक्ष के नेताओं ने अपना राज कायम किया था लेकिन भाजपा के जमाने में ऐसा नहीं होगा अगर किसी सरकारी संस्थान की जमीन पर अवैध रूप से किसी ने कब्जा किया होगा तो उसे जरूर खाली कराया जाएगा उन्होंने कहा कि वामपंथी और टीएमसी के जमाने में अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए स्वतंत्र नहीं थे लेकिन भाजपा के शासनकाल में ऐसा नहीं है भाजपा के शासनकाल में कानून का राज चलेगा। वही जब हमने घटना स्तर पर मौजूद सर्वेअर अजय चक्रवर्ती से बात की तो उन्होंने कहा कि ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड का कहना है कि यह जमीन उनकी है और यहां पर जो निर्माण किया गया था वह वेद रूप से किया गया था इसे लेकर अदालत में मामला चल रहा था और आज जो तोड़ा जा रहा है यह अदालत के फैसले के बाद कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि 22 डेसिमल जगह को लेकर विवाद था














