साइबर अपराधियों पर काबू पाने की दिशा में दुर्गापुर में एडीपीसी को बड़ी सफलता
1 min read
दुर्गापुर :साइबर अपराध पर काबू पाने के चल रहे अभियान के तहत आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस ने दुर्गापुर थाना क्षेत्र के बेनाचिटी इलाके में संचालित एक फेक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के आरोप में इस अभियान में 3 महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।अभियान के दौरान घटनास्थल से कई मोबाइल फोन, लैंडलाइन टेलीफोन, राउटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है














