लक्ष्मी पूजा से पहले बढ़ गई है मूर्तियों की कीमतें क्रेता और विक्रेताओं की पेशानी पर बल
1 min read
आसनसोल :इस बार पूजा में लक्ष्मी प्रतिमा के दाम आसमान छू रहे हैं। क्रेता विक्रेतायों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार दाम लगभग दोगुना हो गया है।
महिशीला कॉलोनी के निवासी नवजीत दत्त कहते हैं, “इस पूजा में प्रतिमा के दाम कहें तो थोड़ा ज्यादा हैं। मूर्तिकारों का कहना है कि मिट्टी की आपूर्ति बहुत कम है। मुर्तिकार बताते हैं कि मिट्टी की आपूर्ति की कमी के कारण प्रतिमा बनाने की लागत बढ़ गई है। पिछले साल जो प्रतिमा 100-200 रुपये में मिल जाती थी, इस बार वह 300 रुपये पार कर गई है। कहीं-कहीं तो दाम दोगुने से भी ज्यादा हैं।
इसका असर बाजार पर भी पड़ा है। नवजीत बाबू के अनुसार, “बिक्री बहुत कम हो गई है। बाजार में वैसी भीड़ भी नहीं है। कलाकार भी बता रहे हैं कि अच्छी मिट्टी मिल नहीं रही है। जो थोड़ी-बहुत मिल रही है, उसकी कीमत भी बहुत ज्यादा है। इसलिए प्रतिमा के दाम बढ़ाने को मजबूर हो रहे हैं। इसके चलते कोजागरी लक्ष्मी पूजा और आसन्न काली पूजा के बाजार में मंदी की आशंका जता रहे हैं व्यापारी।”














