कुल्टी के रानी तला मेले में भारतीय मजदूर संघ का पुस्तक स्टॉल लोगों के बीच खासा उत्साह
1 min read
कुल्टी :हर साल की तरह इस साल भी कुल्टी के रानी तला मेला में भारतीय मजदूर संघ द्वारा पुस्तक स्टॉल लगाया गया है जो लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है संगठन की तरफ से पिछले 10 सालों से लगातार इस मेल में पुस्तक स्टॉल लगाकर आम लोगों के बीच राष्ट्र प्रेम देशभक्ति और धार्मिक चेतना को प्रसारित करने के लिए जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है लोगों का भी इसमें काफी समर्थन उन्हें मिलता रहा है मेले के शुरुआती 5 दिनों में ही बड़ी संख्या में पुस्तकों की बिक्री हुई भारतीय मजदूर संघ द्वारा लगाए गए पुस्तक स्टाल में राष्ट्र प्रेम देशभक्ति धार्मिक साहित्य समाज सेवा तथा सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों से संबंधित पुस्तक रखी जाती है जो भी पुस्तक स्टाल में आते हैं उनमें पुस्तक खरीदने को लेकर खासा उत्साह देखा जाता है 18 अक्टूबर को मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने भारतीय मजदूर संघ के पुस्तक स्टॉल का उद्घाटन किया था इसके बाद से ही पुस्तक प्रेमियों की काफी भीड़ स्टॉल पर दिखाई देने लगी पुस्तक स्टॉल में भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष राज किशोर कुईरि महासचिव उत्पल घोष फेडरेशन के सदस्य बच्चु कुमार के अलावा अमित घोष पार्थो मंडल रवि चौबे सुमन माजी ने भी विशेष रूप से अपना योगदान दिया भारतीय मजदूर संघ जो कि पिछले 10 सालों से पुस्तक स्टॉल लगाता रहा है उनका उद्देश्य सिर्फ पुस्तकों की बिक्री नहीं बल्कि समाज में ज्ञान राष्ट्र प्रेम और सांस्कृतिक चेतना तथा सामाजिक दायित्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है मकसद है भारतीय मजदूर संघ यह चाहता है की पुस्तकों के प्रति खासकर नई पीढ़ी में रुचि बड़े और नई पीढ़ी पुस्तकों के प्रति और ज्यादा आकर्षित हो














