आसनसोल: आसनसोल रेल मंडल की तरफ से लगातार रेल जन संवाद का आयोजन किया जा रहा है आज आसनसोल रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर भी जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम संग्रह मौर्य के अलावा आसनसोल रेलवे डिवीजन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे यहां पर डीआरएम ने आसनसोल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर आने वाले यात्रियों से बातचीत की और रेलवे द्वारा जो सेवाएं दी जा रही है उनके बारे में फीडबैक लिया गया डीआरएम ने यात्रियों से कहा कि ट्रेन और रेलवे स्टेशन को साफ सुथरा रखना निश्चित तौर पर रेलवे विभाग के जिम्मेदारी है लेकिन इसमें उन्होंने यात्रियों से भी सहयोग करने का आग्रह किया वहीं यात्रियों द्वारा जिन परेशानियों के बारे में डीआरएम को बताया कि डीआरएम ने आश्वासन दिया कि उन परेशानियों को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा वही आज के कार्यक्रम के बारे में जब हमने कुछ यात्रियों से बात की तो उन्होंने कहा कि इस तरह का जन संवाद बहुत जरूरी है इससे रेलवे के यात्री रेलवे से क्या चाहते हैं इसके बारे में रेलवे को एक अच्छी धारणा उत्पन्न होगी। जिन यात्रियों से हमने बात की उन्होंने डीआरएम संग्रह मौर्य और आसनसोल रेलवे डिवीजन के इस पहल की सराहना की