*चोरबागान में कल की दुखद घटना के बाद आसनसोल प्रशासन हाई अलर्ट पर, विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के नेतृत्व में सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था की हो रही जांच*
1 min read
आसनसोल : कल कोलकाता के चोर बागान इलाके में पुजा पंडाल में हुई भगदड़ की दुखद घटना के बाद आज आसनसोल का पूरा प्रशासन सक्रिय हो गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक आसनसोल उतर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि किसी भी तरह की मृत्यु अपेक्षित नहीं है, खासकर पूजा के इस माहौल में यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि हादसा कहीं भी हो सकता है, उसे रोका नहीं जा सकता, लेकिन इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके लिए आज पूरा आसनसोल प्रशासन मैदान में उतरा है।
आज सुबह से ही प्रशासन की टीम विभिन्न दुर्गा पूजा मंडपों का दौरा कर रही है। जहाँ-जहाँ जो-जो किया जाना चाहिए वो सब किया जा रहा है। हर मंडप में एंट्री और एग्जिट गेट की जांच की जा रही है, वॉलेंटियर लिस्ट ली जा रही है।
आज सुबह से ही कई चरणों में बैठकें चल रही हैं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। मौके पर आसनसोल के एसडीओ, सभी एसीपी और पूरा प्रशासन मौजूद है।
अधिकारी ने आश्वस्त किया कि प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। उन्होंने कहा – “हम इस तरह की घटना और नहीं होने देंगे। जो हुआ सो हुआ, अब ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी। हम पूरी तरह से चौकन्ना और सतर्क हैं।”














