ईकड़ा औद्योगिक क्षेत्र के एक कारखाने में निर्माणाधीन चिमनी गिरने से चार श्रमिकों की मौत की आशंका विधायक डाक्टर बिजन मुखर्जी सहित जिला शासक पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंचे
1 min read
जमुड़िया :एक तरफ जहां पूरा बंगाल और पश्चिम वर्धमान जिला दुर्गा पूजा की खुशियां मना रहा था वहीं सप्तमी की रात जमुरिया के इकड़ा औद्योगिक क्षेत्र में यह रात कयामत बनकर आई। बताया जा रहा है कि श्याम सेल कारखाने के तीन नंबर गेट के पास सार्थकपुर शमशान के निकट इलाके में एक चिमनी का निर्माण कंपनी द्वारा करवाया जा रहा था अचानक यह निर्माणाधीन चिमनी गिर गई जिससे प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि चार श्रमिकों की मौत हो गई यह सभी ठेका श्रमिक थे जो वहां पर काम कर रहे थे घटना की सूचना पाकर जिला शासक पुलिस आयुक्त तथा जमुरिया के विधायक सहित पुलिस प्रशासन और कारखाना प्रबंधन के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दमकल और बचाव टीम की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक चार श्रमिकों की मौत की खबर आ रही है यह भी पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि मलबे में और भी श्रमिक दबे हुए हैं या नहीं घटना के बारे में जमुरिया के विधायक डॉक्टर बिजन मुखर्जी ने कहा कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली वह तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की पूजा के दौरान इस तरह की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और निश्चित तौर पर हर इंसान पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है उन्होंने भी आशंका जताई कि इस घटना में कई श्रमिकों की मौत हो सकती है क्योंकि यह एक बहुत बड़ी दुर्घटना थी। वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंचे प्लांट हेड सूर्यकुमार माईति ने कहा कि घटना जब घटी तब ठेकेदार के मजदूर काम कर रहे थे उन्होंने कहा कि उनके कारखाने में जब भी इस तरह की कोई ढलाई का काम होता है तो सभी सुरक्षा उपाय अपनाए जाते हैं लेकिन यह घटना कैसे घटी इसकी जांच जरूर की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में इस तरह की कोई घटना ना हो। उन्होंने स्वीकार किया की घटना में चार श्रमिकों की मौत हुई है ।उन्होंने कहा कि उनके कारखाने में सुरक्षित माहौल में ही काम किया जाता है लेकिन इस घटना के कारण के बारे में अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं है दूसरी तरफ घटना के बाद कारखाने के अन्य श्रमिक मुआवजा और जिन श्रमिकों की मौत हुई है उनके परिवारों के आश्रितों के लिए नौकरी की मांग पर प्रदर्शन करने लगे। विधायक डॉक्टर बिजन मुखर्जी की मौजूदगी में कारखाना प्रबंधन के साथ बैठक हुई और यह तय हुआ कि जो उचित मुआवजा है वह श्रमिकों के परिवारों को दिया जाएगा और आश्रितों को नौकरी भी दी जाएगी घटना को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।














