मंत्री डाक्टर अजय पोद्दार ने धेमोमेन कोलियरी पुजा पंडाल का किया उद्घाटन पुलिस कमिश्नर तथा ईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
1 min read
कुल्टी :धेमोमेन कोलियरी इलाके में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का कुल्टी के विधायक और मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने उद्घाटन किया उन्होंने दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी लोगों को दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से यहां उत्साह का वातावरण है वह देखने लायक है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि पश्चिम बंगाल के संस्कृति के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार का मौसम बीते।
उन्होंने कहा कि मां दुर्गा का आगमन अशुभ शक्ति के विनाश और शुभ शक्ति की स्थापना के लिए हुआ है। आप लोग आपसी प्रेम और शांति बनाए रखें। यहां जितने भी समाज के लोग हैं, किसी को भी कोई आवश्यकता हो, या कोई अपने आप को असहाय समझता हो, तो वह सीधे मुझसे बात कर सकता है।
उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली बात थी – भय मुक्त बंगाल। बंगाल अब भयमुक्त हो चुका है। यहां कानून का शासन होगा। बिना कानून के शासन कोई चल नहीं सकेगा।
उन्होंने बताया कि मां दुर्गा का आगमन हो चुका है। आप सभी के घरों में सुख-शांति बनी रहे, सभी स्वस्थ रहें, खुश रहें और उन्नति करें।
अंत में उन्होंने कहा कि हम पश्चिम बंगाल को फिर से सोनार बांग्ला बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मां हमें शक्ति दे, भक्ति दे और पूरी ताकत दे कि हम बंगाल को फिर से सोनार बांग्ला बना सकें।
वहीं पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रणव कुमार थे कार्यक्रम में मौजूद थे उन्होंने भी सभी को दुर्गा पूजा की बधाई दी और सभी से अनुरोध किया की दुर्गा पूजा का खूब आनंद उठाएं लेकिन प्रशासन के साथ सहयोग करें और नियमों का पालन करते हुए दुर्गा पूजा मनाएं। इस मौके पर मंत्री डॉ अजय पोद्दार पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रणव कुमार ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सोदपुर एरिया के जनरल मैनेजर जितेंद्र प्रसाद सिंह भाजपा नेता टिंकू वर्मा पूजा कमेटी से जुड़े बीके यादव के अलावा पूजा कमेटी के तमाम सदस्य और स्थानीय निवासी उपस्थित है














