आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्घाटन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने विभिन्न पूजा पंडालों का उद्घाटन किया। कल्याणपुर के सेक्टर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कल्याणपुर के-सेक्टर पूजा कमिटी के सार्वजनिन श्रीश्री दुर्गापूजा के शुभ उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनकर अत्यंत आनंदित और उत्साहित हूँ। 40वें वर्ष में इस बार यहाँ की विशेष आकर्षण कंबोडिया के पारंपरिक बौद्धमठ के आधार पर निर्मित मनमोहक मंडप है, जो निश्चित रूप से दर्शकों का ध्यान खींचेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि
माँ दुर्गा के आगमन पर हर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की रोशनी फैले। विधायक ने सभी को दुर्गापूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। वहीं विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने
कल्याणपुर आदि पूजा कमिटी के सार्वभौमिक श्रीश्री दुर्गापूजा पंडाल का भी उद्घाटन किया। उद्घाटन करने के उपरांत विधायक ने कहा कि उद्घाटन करने के उपरांत उनका मन आनंदित और उत्साहित है। इस बार यहाँ की विशेष आकर्षण स्वामी नारायण मंदिर के आधार पर निर्मित मनमोहक मंडप है, जो सभी का ध्यान खींचेगा। उन्होंने आशा जताई कि माँ दुर्गा के आगमन पर हर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की रोशनी फैले। इसके उपरांत उन्होंने सेन रेले सी-ब्लॉक पूजा कमिटी के सार्वजनिन श्रीश्री दुर्गापूजा के पंडाल का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनकर अत्यंत आनंदित और उत्साहित हूँ। माँ के आशीर्वाद की छाया में हर परिवार सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य से भर जाए।














