shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल ब्लड बैंक में रक्त की कमी, त्योहारों में क्लबों से रक्तदान शिविर लगाने की अपील

1 min read

 

 

 

 

 

: आसनसोल जिला अस्पताल स्थित सेंट्रल ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी हो गई है। गर्मी और लगातार त्योहारों के चलते ब्लड बैंकों में स्टॉक लगभग खत्म होने की कगार पर है, जिससे थैलेसीमिया, दुर्घटना और गर्भवती मरीजों के लिए रक्त जुटाना मुश्किल हो रहा है।

ब्लड बैंक अधिकारियों के अनुसार‌ रक्त की भारी कमी की वजह से उन्हें अपने परिजनों के लिए रक्त लेने आए लोगों को निराश करना पड़ रहा है इससे उन्हें भी दुख होता है लेकिन रक्त की कमी की वजह से उनके पास भी कोई उपाय नहीं है

इसी कमी को देखते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े जानकार लोगों का कहना है कि आसनसोल, रानीगंज, कुल्टी, बराकर और बर्नपुर के सभी पूजा कमेटियों, क्लबों और स्वयंसेवी संगठनों को और ज्यादा संख्या में रक्तदान शिविरों के आयोजन की आवश्यकता है ताकि रक्त की कमी से निजात मिल सके। समाज के विशिष्ट लोगों का कहना है कि दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा और काली पूजा जैसे बड़े त्योहारों के दौरान क्लब बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित करते हैं। यदि हर क्लब अपने पंडाल में एक दिन रक्तदान शिविर का आयोजन करे, तो इस संकट को आसानी से टाला जा सकता है।

एक यूनिट रक्त तीन जिंदगियां बचा सकता है। त्योहारों में खुशी बांटने का सबसे बड़ा पुण्य है – किसी को जीवनदान देना।
आसनसोल टाईम्स भी सभी क्लबों से अनुरोध करता है कि आइए, इस बार पूजा में सिंदूर खेला के साथ-साथ रक्तदान का संकल्प भी लें। आपका छोटा सा प्रयास किसी का पूरा परिवार बचा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page