*राज्य सरकार की ओर से कुल्टी की 76 दुर्गा पूजा कमेटियों को मिला 1 लाख रुपये का अनुदान*
1 min read
कुल्टी :दुर्गापूजा के अवसर पर पश्चिम बर्दवान के कुल्टी विधानसभा की 76 पूजा कमेटियों को राज्य सरकार की ओर से 1-1 लाख रुपये का सरकारी अनुदान दिया गया। सोमवार शाम को कुल्टी न्यू रोड स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से पूजा कमेटियों के हाथों में चेक सौंपा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार उपस्थित थे। इसके अलावा डीसी हेडक्वार्टर कृष्ण गोपाल मीणा, एसीपी कुल्टी सोमनाथ साहा, कुल्टी थाने के ओसी अशोक सिंह महापात्र, बीजेपी पार्षद इंद्राणी आचार्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मंत्री ने सभी को शारदीय शुभेच्छा देते हुए कहा कि इस अनुदान से पंडाल, सजावट और पूजा के आयोजन में कमेटियों को सुविधा होगी।














