महाराज अग्रसेन जयंती पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित
1 min read
आसनसोल :अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के पश्चिम बंगाल प्रांत के ‘संस्कार संस्कृति’ प्रकल्प की ओर से महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर बुधवार को महाराज अग्रसेन जी की जीवनी, आदर्शों, सामाजिक चिंतन एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रांतीय अध्यक्ष रश्मि satnalika ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जुड़ने और अपने ऐतिहासिक व सांस्कृतिक ज्ञान को परखने का अवसर मिला।
क्विज संयोजक मधु डुमरेवाल ने कहा, कि इस आयोजन का उद्देश्य महाराज अग्रसेन जी के जीवन-दर्शन और सामाजिक आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना तथा समानता, सहयोग, करुणा, परिश्रम, सेवा और लोककल्याण की भावना को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी, राष्ट्रीय सचिव बबीता बगड़िया, शारदा लखोटिया, रेखा लखोटिया, बिनीता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, मधुलिका सिंघानिया, सरोज लोधा सहित सभी पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के आयोजन में प्रांतीय अध्यक्ष रश्मि सतनालिका, प्रांतीय सचिव रीना खेतान, प्रांतीय संस्कार संस्कृति प्रमुख रश्मि तापड़िया एवं रेनू अग्रवाल तथा संयोजक मधु डुमरेवाल (राष्ट्रीय तकनीक प्रमुख) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रांत द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान का परिचय दिया। प्रतियोगिता में विजेता – महाराष्ट्र से पूनम जयपुरिया ने प्रथम, पश्चिम बंगाल से श्वेता रूंगटा, झारखंड से संगीता भारतीय और रीता लोधा तथा पश्चिम बंगाल से संगीता राजगढ़िया प्रथम 5 विजेता रहीं। प्रांत की ओर से विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे ज्ञानवर्धक आयोजन भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।














