shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

40 और 42 नंबर वार्ड भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने भी किया रक्तदान

1 min read

 

 

आसनसोल :आसनसोल के उषाग्राम में स्थित गुजराती भवन में वार्ड नम्बर 40 तथा 42 के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां आसनसोल सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष देवतणु भट्टाचार्य विशेष रूप से उपस्थित थे। इनके अलावा भाजपा जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गौरव बनर्जी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अभय बर्नवाल प्रशांत चक्रवर्ती अपूर्व हजरा सुदीप्तो राय मधुमिता चटर्जी सहित इन दो वार्डों के तमाम बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे । यहां 70 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। जिला अध्यक्ष द्वारा फीता काटकर और दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके उपरांत सभी ने जन संघ और भाजपा के दिवंगत सभी विशिष्ट व्यक्तियों की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।  रक्तदान शिविर की सफल बनाने में बर्नपुर वॉलेंटियरी ब्लड डोनर्स के प्रवीर धर और आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के अधिकारियों की भी अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के आयोजन के लिए देवतनु भट्टाचार्य ने कार्यक्रम के कन्वीनर डाक्टर सुमन मुखर्जी को धन्यवाद दिया । इसके साथ ही उन्होंने 40 और 42 नंबर वार्ड के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया जिन्होंने अपना खून देकर इसे सफल बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता बीजेपी के आदर्शों पर चलते हुए इसी प्रकार से समाज सेवा से जुड़े रहना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन से लगातार जन सेवा मुलक कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी यह जारी रहेगा। वहीं जिला अध्यक्ष ने इस शिविर के आयोजन के लिए 40 और 42 नंबर वार्ड भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक बीजेपी के सभी महान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को हमेशा इसी तरह जन सेवा से जुड़े रहने को कहा है। वही इस रक्तदान शिविर के आयोजक डॉ सुमन मुखर्जी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोगों की सेवा को ही अपना सबसे बड़ा कर्तव्य समझा है भाजपा का हर कार्यकर्ता इसी आदर्श को सामने रखकर राजनीति में कार्य करता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से लगातार 1 महीने तक इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम किये जा रहे हैं उसी कड़ी में आज इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि तकरीबन 70 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है और भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर लगता है कि यह लक्ष्य जरूर पूरा हो जाएगा। आज के इस रक्तदान शिविर के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने भी रक्तदान किया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page