*आसनसोल में नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, 200 महिलाओं ने लिया सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण*
1 min read
आसनसोल :महिलाओं की सुरक्षा और आत्मरक्षा को लेकर आसनसोल में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया था। आज इसका समापन हुआ समापन समारोह के दौरान आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी जिला शासक एस पोन्नबलम भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया भाजपा नेता अपूर्व हजरा आदि उपस्थित थे
इस कार्यक्रम के तहत केरल से आई पूरी टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने बताया गया कि ये सिर्फ एक बार का कार्यक्रम नहीं है। हर 6 महीने में इस तरह की ट्रेनिंग कराई जाएगी। इसकी शुरुआत आसनसोल गर्ल्स कॉलेज से हुई है, जहां छात्राएं पहले से ही यह प्रशिक्षण ले रही हैं। इसके अलावा बीसी कॉलेज और शहर के कई महिला स्कूलों में भी इसे शुरू किया गया है।
इस बार के पहले बैच में करीब 200 महिलाओं ने हिस्सा लिया है। आयोजकों का लक्ष्य है कि आने वाले 5 सालों में आसनसोल शहर की 10 हजार और पूरे जिले की 10 हजार महिलाओं को इस प्रशिक्षण से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि पहले बैच की 200 महिलाएं अब मास्टर ट्रेनर बन गई हैं। ये 10 दिन की ट्रेनिंग के बाद अब अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोस की महिलाओं को सिखाएंगी। इसके लिए इसी स्टेडियम में हफ्ते में 2 दिन प्रैक्टिस की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि प्रशिक्षण लगातार जारी रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा,महिला जहाँ शक्तिशाली होगी, वहां समाज शक्तिशाली होगा, राज्य शक्तिशाली होगा, देश शक्तिशाली होगा। बीते सरकार के समय में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार हुआ है, उससे सबक लेकर हमने तय किया है कि महिलाओं को आत्मरक्षा में प्रशिक्षण देना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जब महिलाएं खुद अपनी सुरक्षा करना सीख जाएंगी तो उन्हें अंधेरी गली में ट्यूशन से लौटते समय या बस स्टैंड से घर आने के लिए किसी भईया या पिता का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहा, वर्तमान में जो केंद्र सरकार है वह नारी सशक्तिकरण पर बहुत ज्यादा जोर दे रही है। उसी के पहली बार आसनसोल में महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कराई गई।
यह कोई सामान्य ट्रेनिंग नहीं थी। “हमारे साढ़े चार हजार साल पुराने पारंपरिक मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग, हमारे उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी की मदद से सुदूर केरल से आसनसोल में पहली बार पहुंची है। पिछले 10 दिनों से यहां की लड़कियां ट्रेनिंग ले रही थीं।”
उन्होंने कहा, “मैं आश्चर्यचकित हूं कि मात्र 10 दिन की ट्रेनिंग में ये लड़कियां इस कला में इतनी पारंगत हो गई हैं। इनका जो प्रदर्शन मैंने देखा, मैं मंत्रमुग्ध हो गया हूं। यह एक असाधारण प्रयास है। उन्होने कहा कि पिछली सरकार के समय में महिलाओं पर जिस तरह के अत्याचार देखे गए, उससे बाहर निकलने के लिए जरूरी है कि महिलाएं खुद अपनी आत्मरक्षा में सक्षम हों। यह कार्यक्रम पूरे पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए एक नई राह दिखाएगा।














