जमुड़िया भाजपा द्वारा महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
1 min read
जमुड़िया :भाजपा मंडल एक द्वारा आज जमुरिया के बारूल गांव में डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेमोरियल एक दिवसीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने किया। इस मौके पर यहां भाजपा मंडल एक की तरफ से पिनाकी राय मंडल एक महिला मोर्चा की अध्यक्ष इला बावरी के अलावा इस क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों के अंदर जो प्रतिभा छिपी हुई है उसे प्रोत्साहित करना और महिलाओं को एक मंच प्रदान करना ताकि वह भी अपनी प्रतिभा को लोगों तक पहुंचा सके














