महालया के पवित्र अवसर पर दामोदर घाट पर तर्पण करने वाले श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
1 min read
बर्नपुर :आज महालया है। पितृपक्ष का समापन और देवीपक्ष की शुरुआत। और इस पुण्य लग्न में सुबह से ही बर्नपुर के दामोदर नदी के घाट पर पितरों की याद में तर्पण करने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आज सुबह 4 बजे से ही दामोदर के विभिन्न घाटों पर लोगों का आना शुरू हो गया। कोई परिवार के साथ आए, कोई अकेले। नदी के पानी में खड़े होकर, मंत्रोच्चारण के बीच पूर्वजों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए भक्तों ने तर्पण किया। बर्नपुर के दामोदर घाट पर हर साल महालया के दिन यह दृश्य देखा जाता है, लेकिन इस बार भीड़ कहीं ज्यादा थी
इस अवसर पर पुलिस और प्रशासन की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। घाट पर किसी भी तरह की दुर्घटना न हो, इसके लिए पहले से ही पुलिस तैनात की गई थी। नदी के पानी में ज्यादा दूर न जाने के लिए माइकिंग की गई। साथ ही महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग व्यवस्था रखी गई थी।
प्रशासन सूत्रों के अनुसार, तर्पण के दौरान घाट पर सिविल डिफेंस और डिजास्टर मैनेजमेंट टीम भी मौजूद थी। कुल मिलाकर शांतिपूर्ण तरीके से महालया का तर्पण संपन्न हुआ।














