shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

स्वच्छता पखवाड़ा 2026 एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत आसनसोल मंडल में अनुरक्षण एवं स्वच्छता गतिविधियां तेज

1 min read

आसनसोल :स्वच्छता पखवाड़ा 2026 एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों, रेल पटरियों, पटरियों के आसपास के क्षेत्रों, नालियों तथा रेलवे प्रतिष्ठानों में अनुरक्षण एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को तेज किया गया है। इस पहल का उद्देश्य रेलवे परिसरों के समग्र वातावरण में सुधार के साथ-साथ यात्रियों एवं रेल उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर सुविधा सुनिश्चित करना है।

अभियान के तहत आसनसोल, रानीगंज, सीतारामपुर, कालिपहाड़ी एवं उखड़ा स्टेशनों पर पटरियों के आसपास कूड़ा-कचरा उठाने एवं अपशिष्ट हटाने का कार्य किया गया। इस दौरान रेल पटरियों एवं आसपास के क्षेत्रों से बिखरे हुए कूड़े तथा जमा अपशिष्ट को हटाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

दुर्गापुर स्टेशन पर रेलवे पटरियों तथा रेलवे कॉलोनी की नालियों में व्यापक अनुरक्षण कार्य किया गया, जिसमें जमा अपशिष्ट को हटाने तथा नालियों में जल निकासी के उचित प्रवाह को सुनिश्चित करने के कार्य शामिल थे। इसी प्रकार कुमारडुबी स्टेशन परिसर में नालियों के अनुरक्षण का कार्य किया गया।

मुगमा स्टेशन पर स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों को अभियान के तहत लिया गया। वहीं उप-मंडलीय रेलवे अस्पताल, आसनसोल में रेलवे लाभार्थियों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों के लिए स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर वातावरण बनाए रखने हेतु विशेष प्रयास किए गए।

इन गतिविधियों से यात्रियों को बेहतर अनुरक्षित स्टेशन परिसर, स्वच्छ सार्वजनिक क्षेत्र तथा अधिक सुविधाजनक एवं स्वास्थ्यकर यात्रा वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। नालियों का उचित अनुरक्षण तथा पटरियों के आसपास से अपशिष्ट हटाने से स्वच्छता मानकों में सुधार के साथ रेलवे परिसरों का वातावरण अधिक सुगम एवं स्वच्छ बनाए रखने में भी सहायता मिलती है।

यह अभियान प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन, रेलवे परिसंपत्तियों के अनुरक्षण, नालियों के रखरखाव तथा सार्वजनिक उपयोग वाले क्षेत्रों में सुधार के प्रति आसनसोल मंडल के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। मंडल के रेलवे कर्मचारी एवं अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेकर मंडल में इन प्रयासों को सुदृढ़ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page